Posts

Showing posts with the label gujarat

अहमदाबाद की झूलती मीनार

Image
अहमदाबाद की झूलती मीनार   भारत एक ऐसा देश है जहा सभी धर्म के लोग रहते है| भारत देश में धार्मिक महत्व के कई प्राचीन स्थल है| उनमे कई स्थानो से जुडी मान्यता जितनी गहरी है उनका निर्माण भी उतना ही चर्चित रहा है| गुजरात के अहमदाबाद में स्थित "सीदी बशीर मस्जिद" को झूलती मीनार के नाम से भी जाना जाता है| यहाँ किसी भी एक मीनार को हिलने पर दूसरी अपने आप हिलने लगती है| इसे देखने लोग दूर-दूर से आते है| आपको जान कर अश्चर्य होगा की अनेक बार भूकंप के झटके से यहाँ की जमीन हिली, लेकिन ये मीनार जस की तस खड़ी रही| विशेषज्ञ इसे कुछ भी कहे लेकिन लोगो के लिए ये अजूबा है| यहाँ आने वाले लोग इसे खुदा का करिश्मा बताते है|  क्या है रहस्य : कुछ जानकारों ने मीनार के हिलने का रहस्य बताया है| उनके अनुसार इसके निर्माण में ऐसे पत्थर का प्रयोग किया गया है जो लचीले है| ऐसे पत्थर अब नहीं पाए जाते किंतु शायद उस समय इन्ही लचीले पत्थर का प्रयोग मस्जिद निर्माण में किया गया है|